फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही और दुर्व्यवहार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। दादूपुर गोविंदपुर निवासी ने बहादराबाद स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज के दौरान लापरवाही और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ने जावेद ने कस्बा बहादराबाद चौकी में शिकायत देकर बताया कि अस्पताल में मां सरवरी (50) को इलाज की लिए भर्ती कराया। अस्पताल के डॉक्टर ने मां के इलाज के दौरान लापरवाही बरती और देखभाल कर रही पत्नी शीबा के साथ दुर्व्यवहार करते हुए मां को बिना इलाज के ही बाहर छोड़ दिया। हालत बिगड़ती देख मां को इमरजेंसी में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बहादराबाद बाजार चौकी प्रभारी अमित नौटियाल ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। मामले की जांच शुरू कर दी हैै। तथ्य सामने आने के बाद लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें