फोटो समाचार
हरिद्वार। 15 सितंबर को आसनसोल (पश्चिम बंगाल) में आयोजित हुई 32 ऑल इंडिया जीवी मालवंकर शूटिंग चैंपियन पिस्टल प्रतियोगिता में दिव्यम चौहान ने प्रतिभाग किया है। हरिलोक कॉलोनी फेस–2 ज्वालापुर निवासी एडवोकेट विनोद कुमार चौहान के पुत्र दिव्यम चौहान का प्रतियोगिता में एयर पिस्टल (एनआर) नेशनल चैंपियनशिप की 10 मीटर सब यूथ मैन इंडिविजुअल में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से परिजनों में खुशी की लहर है। दिव्यम का सपना एयर पिस्टल में शहर और प्रदेश का नाम रोशन करना है। संवाद