फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट जिलाध्यक्षों ने दिया इस्तीफा

Thu, 30 Jul 2026 05:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट के हरिद्वार जिला अध्यक्ष राहुल सिंह और महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रेखा सिंह ने अपने-अपने पदों के साथ संगठन की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। दोनों पदाधिकारियों ने जारी संयुक्त बयान में कहा कि वे व्यक्तिगत व संगठनात्मक कारणों से तत्काल प्रभाव से संगठन के सभी दायित्वों से स्वयं को अलग कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में वे संगठन की किसी भी गतिविधि से जुड़े नहीं रहेंगे। राहुल सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और उसकी गतिविधियों के संचालन के लिए उन्होंने अपनी निजी जमा-पूंजी तक खर्च की लेकिन इसके बावजूद अपेक्षित सहयोग और सम्मान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय लेना पड़ा। दोनों नेताओं के इस्तीफे के बाद क्षेत्र में विभिन्न तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें