फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर करें निस्तारण : एलडीएम

Wed, 04 Feb 2026 05:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक में एलडीएम ने दिए निर्देश
विज्ञापन

हरिद्वार। एलडीएम दिनेश गुप्ता ने कहा कि बैंक लंबित आवेदनों का शीघ्रता और प्राथमिकता के साथ निस्तारण करें ताकि सरकारी योजनाओं से युवाओं को स्वरोजगार मिल सके। बुधवार को एलडीएम दिनेश गुप्ता ने नारसन और बहादराबाद ब्लॉक में सभी लंबित सरकारी योजनाओं के ऋण आवेदनों की बैंकवार समीक्षा ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी (बीएलबीसी) की बैठक ली। इसमें बीडीओ, एडीओ, बीबीए, बैंक सखी समेत बैंकों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। साथ ही उन्होंने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ग्राहकों को अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में अधिक से अधिक संख्या में नामांकन कराया जाए जिससे अधिकाधिक लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। इसके साथ ही बैंक कर्मियों को डिजिटल फ्रॉड रोकने के उपाय बताए गए। हरिद्वार जिले में चल रही सफाई अभियान के बारे में भी जागरूक किया गया। सात फरवरी को सफाई महा अभियान में सभी बैंक कर्मियों को सफाई कार्य में सहयोग देने की अपील की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें