हरिद्वार। जिला शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद ने शिक्षकों के प्रोन्नत वेतनमान प्रकरणों का निस्तारण कर दिया है। 15 शिक्षकों की ओर से प्रोन्न वेतनमान की मांग की थी। इनमें से कुछ को प्रोन्नत वेतनमान दिया जाएगा, लेकिन, उसमें भी समय लगेगा, जबकि अधिकांश शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान नहीं दिया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने सुनवाई के बाद शिकायतों का निराकरण किया है।