फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गृह क्लेश के चलते घर में फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। क्षेत्र के गांव धनपुरा में गृह क्लेश के चलते एक व्यक्ति ने घर के अंदर ही पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार धनपुरा निवासी 46 वर्षीय चंद्रपाल पुत्र लाहौर सिंह उर्फ लाहौरी की बीती रात घर वालों के साथ कहासुनी हो गई। बताया गया कि उसकी पिछले कुछ दिनों से पत्नी के साथ भी अनबन चल रही थी। पत्नी कुछ दिन पहले अपने मायके चली गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह चंद्रपाल अपने कमरे में पंखे के सहारे फांसी के फंदे पर लटक गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ रविन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। गृह क्लेश के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें