फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: खेल महाकुंभ में धनौरी के छात्र-छात्राओं ने जीत दस पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
धनौरी। राजकीय इंटर कॉलेज दौलतपुर में आयोजित संकुल स्तरीय खेल महाकुंभ में हरिओम सरस्वती पब्लिक स्कूल धनौरी के छात्र-छात्राएं छाए रहे। हरिओम सरस्वती पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने 10 पदक प्राप्त किए। स्कूल के प्रबंधक डाॅ. आदित्य सैनी ने बताया कि छात्रा जेसिका ने 100 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया। छात्रा योगिनी 600 मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर रही। बालिकाओं की लंबी कूद में छात्रा तन्वी ने पहला और नव्या ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालकों की लंबी कूद में कृष्ण ने पहला स्थान हासिल किया। 3000 मीटर दौड़ में कृष्ण ने दूसरा स्थान हासिल किया। गोला फेंक में विराट दूसरे स्थान पर रहा। बालिकाओं की 5000 मीटर दौड़ में राधिका ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालकों की लंबी कूद में आयुष और शिवी ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें