फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: शिवालयों में भक्तों ने किया जलाभिषेक, भोले को अर्पित किया बेल पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लालढांग प्राचीन शिव मंदिर में श्रावण मास के तीसरे सोमवार को शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। धार्मिक मान्यता है कि श्रावण मास में लालढांग प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक और पूजन से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। सोमवार को शिवालय में शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर बेलपत्री, भांग, धतूरा और चंदन आदि भगवान भोलेनाथ को अर्पित किया। मंदिर में सुबह चार बजे से जल चढ़ाने वालों की लाइन लग गई थी। लालढांग, मीठीबेरी, चिड़ियापुर, गैंडीखाता आदि दूर दूर के गांव से आकर भक्तों ने शिवालय पर जलाभिषेक किया। मंदिर में दिन भर भजन-कीर्तन का क्रम चलता रहा। इसके अलावा भक्त लालढांग शिव सेवा आश्रम, कटेबड़ प्राचीन शिव मंदिर में भी जलाभिषेक के लिए पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें