बहादराबाद। श्री शनिदेव स्थान चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शनिवार को बहादराबाद स्थित शनि मंदिर में 28वां भंडारा आयोजित किया गया। इस दौरान निशुल्क चिकित्सा और रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर की शुरुआत ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर और संस्थापक सचिव अनिल भास्कर ने किया। शिविर में 42 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं 150 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। विधायक रवि बहादुर ने कहा कि रक्तदान महादान है। संस्थापक अनिल भास्कर ने कहा कि अब महिलाएं भी रक्तदान करतीं हैं। यह एक बड़ा बदलाव है। शिविर में खानपुर विधायक उमेश कुमार, राजीव जैन, डॉ. आर कुमार, डॉ. रविन्द्र चौहान, मोनू त्यागी, विभाष मिश्रा, विनय गोयल, रमेश वर्मा, पदम प्रकाश शर्मा, राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।