फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बिल्वकेश्वर कॉलोनी में विकास कार्यों की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो :
विज्ञापन

हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बिल्वकेश्वर कॉलोनी में विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत कराया। इन कार्यों में मुख्य द्वार पर ऑटोमैटिक बूम बैरियर लगाने, झंडा ग्राउंड में टाइलें बिछाने और पार्किंग स्थल का सुंदरीकरण शामिल है। इन परियोजनाओं से कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और साफ-सफाई के साथ वाहन पार्किंग की सुविधा भी बेहतर होगी। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने सबसे पहले कॉलोनी के मुख्य द्वार पर ऑटोमैटिक बूम बैरियर का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने झंडा ग्राउंड में टाइल लगाने और झंडा ग्राउंड से पुलिया तक क्षतिग्रस्त दीवार के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू कराया। पार्किंग स्थल पर भी टाइलें लगाई जाएंगी, जिससे कॉलोनी के निवासियों को वाहन खड़े करने में आसानी होगी और क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहेगी। मदन कौशिक ने कॉलोनी अध्यक्ष अंजना चड्ढा के प्रयासों की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें