हरिद्वार। जाने माने फिल्म अभिनेता गोविंदा शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचे। प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पंड्या ने मंगल तिलक कर उनका स्वागत किया और शांतिकुंज के संस्थापक श्रीराम शर्मा आचार्य रचित साहित्य भेंट किया। इस दौरान उन्हें शांतिकुंज की ओर से की जा रही विभिन्न सामाजिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की जानकारी दी। युवाओं के विकास के विविध पहलुओं पर भी चर्चा हुई। इसके बाद परिसर स्थित प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में विश्व शांति के लिए पूजा-अर्चना की। गोविंदा ने नवंबर-2011 में हरिद्वार आने के अपने संस्मरण प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पंड्या से साझा किए। रात करीब दस बजे वह मसूरी के लिए रवाना हुए।