फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: फर्जी दस्तावेजों पर सरकारी लाभ लेने की डिप्टी कमिश्नर करेंगे जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज के आधार सरकारी सहायता लेने के मामले की डिप्टी कमिश्नर जांच करेंगे। शिकायत पर बोर्ड की ओर से जांच के आदेश दिए गए हैं। जिससे अपात्रों में हड़कंप मच गया है। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण संघ हरिद्वार ट्रेड यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष नवीन चंद्र कुरील ने बोर्ड को मामले की साक्ष्यों सहित शिकायत की थी। आरोप लगाया गया था कि भगवानपुर तहसील के ग्राम इब्राहिमपुर मसाही के कुछ लोगों की मृत्यु के बाद पहले श्रमिक कार्ड बनवाया गया था। इसके बाद प्रमाण पत्र में वास्तविक मृत्यु की तिथि बदलकर तीन लाख दस हजार प्राप्त कर लिए गए। अब शिकायत पर कर्मकार बोर्ड ने उप श्रमायुक्त को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। जांच होने के आदेश पर बिचौलियों के कान भी खड़े हो गए हैं, क्योंकि बिचौलियों ने अधिकारियों से मिलीभगत करके ही योजना का गलत ढंग से लाभ प्राप्त किया है। जिससे वह आरोपितों को बचाने के लिए रास्ते खोजने में लगे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें