फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों को नहीं मिला चार माह से वेतन

विज्ञापन
तहसील में प्रदर्शन करते फैक्ट्री के कर्मचारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
सिडकुल स्थित एक फैक्टरी के कर्मचारियों ने चार माह का वेतन नहीं मिलने पर तहसील परिसर में धरना दिया। उन्होंने तहसीलदार से फैक्टरी प्रबंधन से वेतन दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि 73 कर्मचारियों को चार माह का वेतन नहीं मिला है। इससे परिवार की गुजर बसर करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि कंपनी ने 28 फरवरी से सिडकुल में प्रोडक्शन बंद करके बनारस में उत्पादन बढ़ा दिया। फिर भी जून तक कर्मचारी फैक्टरी के अंदर जाते रहे, लेकिन एक जुलाई से फैक्टरी के गेट से हस्ताक्षर करके वापस भेज दिया जा रहा है। जब कंपनी प्रबंधन ने वेतन नहीं दिया तो अप्रैल से लेकर जुलाई तक का वेतन दिलाने के लिए श्रम विभाग से गुहार लगाई गई। इस पर श्रम विभाग ने तहसीलदार को श्रमिकों का वेतन दिलाने के लिए आदेश दिया, लेकिन तहसील प्रशासन की ओर से वेतन नहीं दिलाया जा रहा है, जबकि वे कई दिनों से तहसील कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। तहसीलदार ने कर्मचारियों को शीघ्र वेतन दिलाने का भरोसा दिया। तब जाकर कर्मचारी तहसील से वापस लौटे। इस मौके पर बृजमोहन, मोहन प्रसाद, सुनील सिंह और बृज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें