फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्रावाला में युवती की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्मीकि महासंघ और बहुजन क्रांति मोर्चा, मूल निवासी बहुजन समाज सहित कई संगठनों ने देहरादून के हर्रावाला में अनुसूचित जाति की युवती की पीट-पीटकर हत्या करने के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

वाल्मीकि महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष भंवर सिंह ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी बहुजन समाज की महिलाओं पर अत्याचार तेजी से बढ़ रहे हैं। हर्रावाला में कुछ जातिवादी लोगों ने अनुसूचित जाति के व्यक्ति के घर में घुसकर परिवार पर दिसंबर 2021 में हमला किया था। जिसमें उनकी बेटी मनाली को गंभीर चोटें आई थीं। आठ माह बाद उपचार के दौरान 29 अगस्त को उसकी मौत हो गई। दोषियों के खिलाफ जल्द कड़ी कानूनी कार्रवाई, पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और परिवार को एक करोड़ मुआवजा दिया जाए।
राष्ट्रीय मूल निवासी महिला संघ की महासचिव ललिता रानी ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विवि में अनुसूचित जाति की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शिक्षक के खिलाफ जल्द कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र श्रमिक, जिलाध्यक्ष भान पाल रवि, संजय मूलनिवासी, मुरली मनोहर, सीपी सिंह, पास्टर सुरेंद्र सिंह, फुल सिंह, सुरेंद्र तेश्वर, आशीष राजौर, बबली, पुष्पा, कुसुम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें