फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: भीमगोड़ा कुंड को पौराणिक स्वरूप में लौटाने की उठाई मांग

Sat, 14 Nov 2026 06:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। तीर्थनगरी की पौराणिक एवं ऐतिहासिक धरोहर भीमगोड़ा कुंड के संरक्षण, जीर्णोद्धार और प्राचीन गौरव की पुनर्स्थापना की मांग को लेकर राष्ट्रीय सावक मंच ने शनिवार को कुंड परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। मंच ने मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही। मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक ने कहा कि भीमगोड़ा कुंड महाभारत कालीन मान्यताओं, धार्मिक आस्था और हरिद्वार की ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक है। उपेक्षा के कारण इसकी प्राचीन पहचान प्रभावित हो रही है। उन्होंने विशेषज्ञों की देखरेख में ऐतिहासिक तथ्यों और पारंपरिक स्वरूप के अनुरूप जीर्णोद्धार कराने की मांग की। युवा जिला महासचिव डॉ. शिवम् नारायण शर्मा ने कहा कि कुंड की प्राचीन पहचान और गौरव बहाल करने के लिए मंच जनजागरण और संघर्ष जारी रखेगा, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को इसकी ऐतिहासिक विरासत का बेहतर स्वरूप देखने को मिले। इस मौके पर कीर्तिकांत शर्मा, शरद अग्रवाल, शिवम कौशिक, विशाल यादव, नवीन शर्मा, सनी भाटिया, दिनेश दास, विपिन सती, पंडित गंगा शर्मा, राजेश लखेड़ा, रोहित पेवल, नरेश शर्मा, पार्थ शांडिल्य, जय बाली, अनिल सिंघल, अश्वनी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें