हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मेला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शशिकांत से मुलाकात की। उनसे मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू करने की मांग की। साथ ही स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र भेजकर रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्त की मांग की। कहा कि अस्पताल में रोजाना 600 के आसपास मरीज आते हैं, जिनमें से अल्ट्रासाउंड भी मरीजों को कराने पड़ते हैं लेकिन अल्ट्रासाउंड नहीं होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें निजी अस्पतालों में महंगे दामों पर अल्ट्रासाउंड करवाने पड़ रहे हैं। इस दौरान वरुण भाटिया, दीप सिंह, सोनू चौधरी, पंकज माटा, हरिमोहन भारद्वाज, राजेश पांडे, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।