हरिद्वार। सड़क निर्माण के लिए स्थानीय लोगों के साथ स्थानीय पार्षद ने विष्णु घाट चौक पर धरना प्रदर्शन किया। पार्षद हिमांशु गुप्ता का कहना है कि विष्णू घाट के पास सडक बहुत समय से खराब होने के कारण व्यापारियों को व्यापार करने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हरकी पैड़ी जाने वाले मुख्य मार्ग पर आए दिन पानी भर जाता है। नगर निगम को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन, अब तक सड़क बेहाल है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं। उन्होंने समस्या का हल कराने की मांग की है।