फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: रसूलपुर मीठीबेरी में आधार कार्ड से सेंटर खोले जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लालढांग। लालढांग क्षेत्र में आधार कार्ड सेंटर न होने से ग्रामीण आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए लालढांग रसूलपुर मीठीबेरी से 40 किलोमीटर दूर हरिद्वार में जा रहे हैं। इस संबंध में रसूलपुर मीठीबेरी के ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी ने जिलाधिकारी को पत्र देकर रसूलपुर मीठीबेरी में आधार कार्ड सेंटर खोले जाने की मांग की है। पत्र में बताया कि आजकल राशन कार्डों की केवाईसी का काम चल रहा है। इसमें आधार कार्ड अपडेट न होने से ग्रामीण राशन कार्डों की केवाईसी नहीं हो रही है। बैंक संबंधित कार्यों में आधार कार्ड अपडेट न होने की वजह से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत में कैंप लगाकर आधार संबंधी समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें