फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालापुर को हरिद्वार उप रेलवे स्टेशन बनाने की मांग

विज्ञापन
ज्वालापुर को उप रेलवे स्टेशन बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन देते वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के पद? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने उत्तर रेलवे मंडल के डीआरएम को ज्ञापन भेजकर ज्वालापुर को उप रेलवे स्टेशन बनाने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरणसिंह ने बताया कि ज्वालापुर की मौजूदा आबादी एक लाख से अधिक है। वहीं औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में काम करने वाले कर्मचारी भी इसी स्टेशन पर उतरते हैं। एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज बनने से हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या कम होगी। उन्होंने सुझाव दिया कि स्टेशन का उच्चीकरण कर इसका नाम हरिद्वार उप रेलवे स्टेशन किया जाना चाहिए। ज्ञापन भेजने वालों में हरदयाल अरोड़ा, बाबू लाल सुमन, राजपाल सिंह, शिवकुमार शर्मा, एनसी काला, प्रेम कुमार, सीताराम, गिरधारी लाल, रामकुमार शर्मा, सोमपाल, ताराचंद धीमान, शिवचरण भास्कर, श्याम सिंह, आरएल सिंघल शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें