फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ड्रैनेज योजना में महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महानगर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष और भाजपा नेता सुनील सेठी ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से शहर में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। उन्होंने योजना में कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल करने का अनुरोध किया। वहीं सरकार और जिला प्रशासन की ओर से तैयार की जा रही योजना की भी सराहना की।
विज्ञापन




सुनील सेठी ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए हर साल पैसों की बर्बादी होती है। यह समस्या सभी क्षेत्रों में गंभीर रूप धारण कर चुकी है। कहा कि काॅलोनियों में नाले नालियों के निर्माण, चौराहों, बाजारों और विशेषकर रानीपुर पर ड्रैनेज सिस्टम का पूरा मैप तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि भेल के पानी की समस्या का स्थायी निवारण, बाजारों पर नालों की सफाई होनी बहुत जरूरी है। कनखल नहर, लालतारोह नदी, बागरो नदी आदि की सफाई न होने से जलभराव होता है। कनखल, जगजीतपुर और ज्वालापुर क्षेत्रों में नदियों और नहरों लगातार सफाई होनी चाहिए। महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया ने कहा कि नीलधारा में आने वाले सिल्ट बड़े बड़े पत्थर आने से लक्सर जैसे क्षेत्र डूब रहे है। कई वर्षो नीलधारा की सफाई नही हुई है। इस दौरान मुकेश अग्रवाल, रणवीर शर्मा, राज वर्मा, सोनू चौधरी, भूदेव शर्मा, एसएन तिवारी, सोनू चौधरी, पंकज माटा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें