हरिद्वार। राजकीय शिक्षक संघ हरिद्वार की ओर से जिलाधिकारी को पत्र देकर भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल समय में परिवर्तन करने की मांग की है। राजकीय शिक्षक संघ हरिद्वार के जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार और जिला मंत्री विवेक सैनी ने भेजे गए पत्र में बताया है कि इस समय जनपद में भीषण गर्मी हो रही है, जो लगातार बढ़ रही है। इस समय विद्यालय संचालन का समय सुबह 7:45 से अपराह्न 2:05 है, जो अव्यावहारिक है। कहा गया है कि भीषण गर्मी को देखते हुए ही बच्चों को हीट वेव से बचाने के लिए मुख्य सचिव की ओर से समय-समय पर स्कूलों में पानी की घंटी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सरकारी स्कूलों में बच्चे दूर-दराज के क्षेत्रों से आते हैं, उनके स्वास्थ्य और सुविधा के दृष्टिगत स्कूल संचालन का समय कम किया जाए।