शाह मोहम्मद शाह कठा पीर मेले को शांतिपूर्ण संपन्न कराने की मांग
पथरी। ऐतिहासिक और सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक शाह मोहम्मद शाह कठा पीर मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ग्राम पंचायत धनपुरा एवं आसपास के ग्रामीणों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने लक्सर एसडीएम, थाना पथरी प्रभारी व जिला अधिकारी हरिद्वार से मुलाकात कर मेले की व्यवस्थाओं को मजबूत करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से कहा कि मेले का संचालन पूरी पारदर्शिता और नियमों के तहत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग क। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। अधिकारियों ने कहा कि मेले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले, अवैध वसूली करने वाले या माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मेले में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाएगी। ज्ञापन सौंपने वालों में मौ. सलीम (सामाजिक कार्यकर्ता), मुस्तफा अंसारी (क्षेत्र पंचायत सदस्य), गब्बर सिंह पवार, सलीम अहमद उप प्रधान, सोनू चौहान, आनंद चौहान, परवेज अहमद, मौ. जब्बार सामाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।