फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: अर्धकुंभ से पहले भगीरथ घाट निर्माण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को संगठन के प्रदेश प्रभारी और जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में गन्ना राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वर्ष 2027 में प्रस्तावित अर्ध कुंभ मेला से पहले गंगा तट पर महाराजा भगीरथ के नाम से घाट निर्माण और सौंदर्यीकरण की मांग की गई। जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि अर्धकुंभ मेले से पहले अंग्रेजी शासनकाल में बने भूपतवाला स्थित भगीरथ बिंदु स्थान का सौंदर्यीकरण किया जाना चाहिए। साथ ही गंगा किनारे नए घाटों का निर्माण कर उनका नाम महाराजा भगीरथ के नाम पर रखा जाए। इस मौके पर आचार्य प्राणनाथ, पवन गोस्वामी, पंकज सैनी, राजकुमार सैनी, चेतन चौहान और राजकुमार चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें