फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: प्रधान पति पर गोली चलाने के आरोप पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नसीरपुर कलां में पंचायत के दौरान प्रधान पति पर तमंचे से गोली चलाने के मामले में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिला। एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी अजय सिंह ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। बृहस्पतिवार को प्रधान गुलनाज अंसारी ने एसएसपी को बताया कि शुक्रवार को नसीरपुर कलां गांव में कांग्रेस नेता इरशाद अली की चौपाल में ग्रामीणों ने गोकशी के मामले को लेकर बैठक की। बैठक के दौरान गांव के युवक जावेद ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से साजिद अंसारी पर गोली चला दी थी। गनीमत यह रही कि साजिद बाल-बाल बच गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मुठभेड़ समेत कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जेल जा चुका हैं। एसएसपी अजय सिंह ने ग्रामीणों को आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें