लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से नगरीय फेरी नीति नियमावली 2016 की शासन स्तर पर समीक्षा, तीन नए वेंडिंग जोन के लोकार्पण और 12 चिह्नित वेंडिंग जोन के शिलान्यास की मांग की। इस दौरान लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष जय सिंह बिष्ट, प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार एंथनी, हरपाल सिंह लाल, चंद गुप्ता आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। संवाद