फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए घट रहा रुझान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जवाहर नवोदय आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं का रुझान घट रहा है। स्थिति ये है कि जनपद से पिछले साल के मुकाबले करीब तीन गुना कम बच्चों ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किए गए हैं। इसको देखते हुए आवेदन की तिथि अब 23 सितंबर तक बढ़ाई गई है। सरकार की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को जवाहर नवोदय आवासीय विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने का अवसर दिया जाता है। प्रवेश परीक्षा में मेरिट में स्थान बनाने वाले छात्र-छात्राओं को रोशनाबाद हरिद्वार स्थित जवाहर नवोदय आवासीय विद्यालय में सीबीएसई बोर्ड से पढ़ाया जाता है। बच्चों का कक्षा छह में प्रवेश लेकर कक्षा 12 तक पढ़ाया जाता है। प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए पढ़ाई, भोजन और आवास की व्यवस्था निशुल्क है। बावजूद इसके पढ़ाई के लिए बच्चों और अभिभावकों में दिलचस्पी कम हो रही है। जिले से मात्र 734 छात्र-छात्राओं की ओर से प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया गया है, जबकि पिछले साल 2064 छात्र-छात्राओं की ओर से ऑनलाइन पंजीकरण प्रवेश परीक्षा के लिए कराया गया था। अब प्रवेश परीक्षा की संख्या बढ़ाने के लिए अंतिम तारीख 16 सितंबर को बढ़ाते हुए 23 सितंबर तक कर दिया गया है। इससे कक्षा पांच में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रोशनाबाद स्थित जवाहर नवोदय आवासीय विद्यालय में कक्षा छह में 80 सीटों पर छात्र-छात्राओं को प्रवेश का मौका दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें