फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी संघर्ष में एक हाथी की मौत

Fri, 28 Apr 2017 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की चीला रेंज में दो हाथियों के बीच हुए आपसी संघर्ष में एक नर हाथी की मौत हो गई।           
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज के मुंडाल कंपार्टमेंट नंबर एक में दो हाथियों के बीच करीब दो घंटे संघर्ष हुआ। संघर्ष के बाद एक नर हाथी की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे जब वनकर्मी गश्त पर निकले तो उन्हें चीला रेंज के मुंडाल कंपार्टमेंट नंबर एक के पास हाथी का शव दिखाई दिया। वन कर्मियों ने इसकी सूचना चीला रेंज के वाइल्ड लाइफ वार्डन अजय शर्मा व रेंजर अनिल कुमार पैन्यूली को दी। वन अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। पशु चिकित्सक अदिति शर्मा ने हाथी के शव का पोस्टमार्टम किया। मृतक नर हाथी के शरीर पर घाव के गहरे निशान बने हुए थे। वार्डन अजय शर्मा ने बताया कि हथनी के साथ संभोग को लेकर दो हाथियों के बीच संघर्ष हुआ होगा। जिसमें करीब 32 वर्षीय एक नर हाथी की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद हाथी के शव को दफना दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें