फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: होटल के कमरे में फंदे पर लटका मिला मेरठ के युवक का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Sat, 30 Mar 2024 02:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

क होटल में ठहरे यात्री के कमरे से न निकलने की जानकारी होटल स्टाफ ने पुलिस को दी। सूचना पर मायापुर चौकी प्रभारी विक्रम सिंह बिष्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। खिड़की से अंदर देखा तो युवक का शव फंदे पर झूलता दिखाई दिया।
विज्ञापन
शव मिला - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल के कमरे में ठहरे मेरठ के युवक का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह एक होटल में ठहरे यात्री के कमरे से न निकलने की जानकारी होटल स्टाफ ने पुलिस को दी। सूचना पर मायापुर चौकी प्रभारी विक्रम सिंह बिष्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। खिड़की से अंदर देखा तो युवक का शव फंदे पर झूलता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Uttarakhand: पूरब के ‘आतंक’ का पश्चिम के ‘डॉन’ को भी रहता था खौफ, इस वजह से अंसारी के निशाने पर था राठी
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त प्रियांशु (20) पुत्र सुशील कुमार निवासी मवाना रोड गंगानगर डिफेंस कॉलोनी मेरठ के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार को ही उसने होटल में कमरा लिया था। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें