फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पेड़ पर फंदे में लटका मिला शव, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र स्थित जंगल में पेड़ पर एक युवक का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई। जेब से ट्रेन के जरनल यात्रा के दो टिकट मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि खड़खड़ी क्षेत्र के राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल में एक युवक का शव फंदे पर लटका हुआ है। सूचना पर नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला, खड़खड़ी चौकी प्रभारी बिजेंद्र कुमाईं मौके पर पहुंचे। शव को नीचे उतरवाया। युवक के कपड़ों से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला जिससे पहचान हो सके। पैंट की जेब से ट्रेन की यात्रा के दो टिकट मिले। जिसमें एक टनकपुर से बरेली और दूसरा बरेली से देहरादून तक का टिकट है। नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि शव करीब दो दिन पुराना लग रहा है। शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें