फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मनसा देवी पहाड़ी के पास खाई में मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II- नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, नहीं हो सकी शव की शिनाख्त
I
I नगर कोतवाली क्षेत्र में मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग से आगे गहरी खाई में एक युवती का शव पड़ा मिला है। जिससे सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का सही कारण सामने आ पाएगा।
I
I
I
Iपुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह 8:30 बजे मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग के पास अस्थायी दुकान लगाने वाले व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि खाई में एक युवती का शव पड़ा हुआ है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। करीब 35 फुट गहरी खाई में नीचे युवती का शव पड़ा हुआ था। शव को बाहर निकाला गया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iकोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मृतिका की उम्र 25 से 30 वर्ष के करीब है। एक हाथ पर ओम गुदा होने के साथ ही कलावा बंधा है। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव एक दिन पुराना लग रहा है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें