फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मार्ग क्षतिग्रस्त होने से हो रही परेशानी

Wed, 25 Feb 2026 05:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लालढांग। रसूलपुर मीठीबेरी ग्राम पंचायत के मीठीबेरी गांव से रसूलपुर तक जाने वाली सड़क दो किलोमीटर के तक क्षतिग्रस्त पड़ हुई है। लोक निर्माण विभाग के इस मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के कारण मंगोलपुरा, रसूलपुर, रसूलपुर गोट गांव की लगभग पांच हजार आबादी प्रभावित हो रही हैं। इन सभी गांव के लोग व दोपहिया वाहन चालक इसी मार्ग से आवाजाही करने को मजबूर हैं। मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण कई बार वाहन चालक फिसलकर चोटिलइ हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई हैं। ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी ने बताया मीठीबेरी से रसूलपुर जाने वाले इस मार्ग की स्थिति बेहद खराब है। इस संबंध में लोनिवि हरिद्वार को पत्र दिया गया है व क्षेत्रीय विद्यायक अनुपमा रावत को भी प्रस्ताव दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें