हरिद्वार। हरकी पैड़ी क्षेत्र में एक संत के कमरे से चांदी के छत्र एवं सोने की अंगूठियां चोरी कर ली गई। मुख्य बाजार क्षेत्र में नींबू के घेर में रवि महाराज रहते है। बृहस्पतिवार सुबह संत ने पुलिस को सूचना दी कि देर रात जब उनकी आंख खुली तब कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर सामान अस्त व्यस्त पड़ा था ओर चांदी के छत्र एवं दो अंगूठियां गायब थी। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी मोहन सिंह ने मौके पर पहुंचकर संत से पूरे मामले की जानकारी ली। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर रहे है। संत ने चोरी के संबंध में लिखित तहरीर नहीं दी है।