फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात राठी को लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस

Tue, 16 Feb 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कुख्यात सुनील राठी के हरिद्वार कोर्ट में पेशी पर पहुंचने को लेकर पुलिस अलर्ट रही। एसओजी के जवान भी जिला कोर्ट कैंपस में तैनात रहे। सोमवार को कुख्यात सुनील राठी को दिल्ली पुलिस भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लेकर यहां पहुंची। वहीं, राठी के करीबी बताए जाने वाले प्रवीण वाल्मीकि, सहदेव पुंडिर समेत गुर्गों को पुलिस पेशी के लिए कोर्ट लेकर आई। रुड़की के डिप्टी जेलर नरेंद्र खंपा हत्याकांड को लेकर चल रही सुनवाई के चलते ही सभी आरोपियों की कोर्ट में पेशी हुई। कल (आज) भी कुख्यात सुनील राठी की पेशी यहां ही होने के चलते उसे हरिद्वार जेल में शिफ्ट कराया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें