फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार न मिलने पर विवाहिता को निकाला

Tue, 24 Nov 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। एसएसपी के निर्देश पर ज्वालापुर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सुभाषनगर निवासी राकेश सेठ ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि इस वर्ष जनवरी माह में उसकी बहन कविता की शादी अमित पुत्र अशोक कपूर निवासी आवास विकास कालोनी रुड़की से हुई थी। उन्होंने बताया कि दहेज में कार भी दी थी लेकिन ससुराल पक्ष उस कार से संतुष्ट नहीं था। बल्कि लग्जरी कार की डिमांड कर रहे थे। आरोप है कि कार की मांग पूरी न होने पर उसकी बहन के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। एसएसआई कमल मोहन सिंह भंडारी ने बताया कि विवाहिता के भाई की ओर से पति, ससुर, रिश्तेदार अरविंद, निश्चल एवं देवर रजत के खिलाफ दहेज का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें