फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेब काटते पकड़े जाने पर महिला ने किया हंगामा

Fri, 28 Aug 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
दरगाह में जायरीनों की जेब काटते हुए पकड़ी गई एक महिला के निर्वस्त्र हो जाने पर असहज स्थिति पैदा हो गई। महिला ने दबाव बनाने के लिए हंगामा शुरू कर दिया। लेकिन दरगाह की महिला कर्मचारी ने उससे चोरी के मोबाइल व पर्स बरामद किए।
विज्ञापन


दरगाह में जियारत करने वाली महिलाओं की सुविधा के लिए दरगाह प्रशासन की ओर से महिला कर्मचारियों की तैनाती की गई है। गुरुवार को दरगाह की महिलाकर्मी विजरा की नजर जायरीनों लाइन में लगकर जेब काट रही एक महिला पर पड़ी। महिला कर्मी ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। इस पर आरोपी महिला ने अपने कपड़े उतारकर हंगामा शुरू कर दिया।

ये देखकर जायरीन व दरगाह कर्मचारी भी हक्के बक्के रह गए। महिलाकर्मी ने उसके पास से दो मोबाइल व पर्स बरामद किया तो महिला बाहर की तरफ भाग निकली। इस पर दरगाह परिसर में मौजूद होमगार्डों ने उसे पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन महिला के निर्वस्त्र होने के कारण हिम्मत नहीं जुटा पाए। बाजार से होते हुए महिला फरार हो गई।
विज्ञापन


वहीं घटना के कुछ देर बाद सहारनपुर निवासी रामकुमार पर्स चोरी की रिपोर्ट लिखाने पिरान कलियर थाने पहुंचा। महिला से बरामद पर्स जायरीन को दिखाया गया तो उसने अपना पर्स पहचान लिया। लेकिन पर्स से नगदी गायब मिली। उपनिरीक्षक महानंद ने बताया कि फरार महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें