फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की धुनाई के लिए उठाई चप्पल

Fri, 10 Jul 2015 02:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से अपनी प्रेमिका और उसकी बुआ की बेटी को लेकर यहां आया एक फैक्ट्री कर्मी बुधवार देर रात रोडवेज बस स्टैंड पर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस की सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह पहुंची फैक्ट्री कर्मी की पत्नी ने पुलिस की मौजूदगी में पति को खरी खरी कही। उसको मारने के लिए चपल भी उठाई।
विज्ञापन


बुधवार देर रात रोडवेज बस स्टैंड पर पुलिस कर्मियों ने संदिग्ध दिखने पर महिला, एक लड़की और एक युवक को पकड़ लिया। कोतवाली लाकर की गई पूछताछ में पता चला कि युवक का शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वो महिला अपनी बुआ की नाबालिग बेटी को भी अपने साथ यहां घूमाने ले आई।

इधर, फैक्ट्री कर्मी ने अपने घर में बताया था कि वो किसी कार्य से लखनऊ जा रहा है। पुलिस के अनुसार युवक ने अपना नाम अजीत मलिक पुत्र रोशन निवासी नागलोई नई दिल्ली बताया। दोनों बहनें भी वहीं की ही रहने वाली है। इधर, पुलिस की सूचना पर पहुंची पत्नी ने पति को जमकर भला बुरा कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी ने हाथ में चप्पल भी उठा ली लेकिन पुलिस उसे रोक लिया। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सभी को उनके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें