हरिद्वार। हरिद्वार आ रही जनता एक्सप्रेस में पथरी-ज्वालापुर के बीच एसी कोच में सो रही देहरादून की महिला का पर्स चोरी हो गया । जीआरपी की छानबीन में आरोपी का कुछ अता पता नहीं चल सका। महिला ने इस संबंध में जीआरपी हरिद्वार में मुकदमा दर्ज कराया है।
देहरादून के हाथी बडकलां की रहने वाली नीति वर्मा पत्नी प्रेम प्रकाश अपने भाई के साथ जनता एक्सप्रेस से देहरादून आ रही थी। वे एसी कोच संख्या ए-टू में सवार थे। आरोप है कि पथरी और ज्वालापुर के बीच पहुंचते ही जब ट्रेन की गति धीमी हुई तब कोच में मौजूद रहे व्यक्ति ने उठा लिया। वो हल्ला मचा पाती तब तक आरोपी पर्स लेकर चलती ट्रेन से कूद गया। सूचना जीआरपी को दी गई। जीआरपी की पड़ताल में कुछ अता पता नहीं चल सका। इधर, पीड़िता जीआरपी हरिद्वार थाने आने की बजाय सीधे देहरादून चली गई। फिर शाम के वक्त अपने परिजन के साथ थाने पहुंची। कार्यवाहक एसओ धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पर्स में महिला के सोने के जेवरात और एक मोबाइल फोन था। मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं।