फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां पैदा होने पर विवाहिता को पीटकर किया अधमरा

Thu, 13 Aug 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता को उसके ससुरालियों ने मारपीट कर अधमरा कर दिया। मारपीट कराने के पिछले दो लड़कियों को जन्म देने का कारण बताया जा रहा है। मायके वालों ने विवाहिता के सुसराल में पहुंचकर विवाहिता का इलाज कराते हुए घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन


बाहालपुरी गांव निवासी सलोचना ने अपनी बेटी की शादी तीन साल पहले भुरना गांव में की थी। विवाहिता की मां का आरोप है कि तीन साल के अंदर उसके बेटी से दो पुत्रियों ने जन्म लिया है, जिससे नाराज होकर उसके ससुरालियों उसके साथ मारपीट करते रहते हैैं।

बुधवार की सुबह भी उसके ससुरालियों ने उसके साथ बहुत ज्यादा मारपीट की और अधमरा कर दिया। भुरना के ही एक ग्रामीण ने फोन पर विवाहिता के परिजनों को घटना से अवगत कराया। जिस पर विवाहिता की मां सलोचना व बहन टीना ने विवाहिता के ससुराल पहुंचकर उसे लक्सर में इलाज कराने के लिए लेकर आए और घटना की शिकायत कोतवाली लक्सर में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता के परिजनों ने मारपीट करने का आरोप पति सहित अन्य ससुरालियों पर भी लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें