फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाई पर अश्लील क्लिप बनाने का आरोप

Sun, 13 Mar 2016 11:56 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर क्षेत्र के एक गांव की युवती की अश्लील क्लिप बना लेने का आरोपी उसके रिश्ते के चचेरे भाई पर है। स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल रुड़की का होना बताकर गेंद रुड़की पुलिस के पाले में खिसका दी है। इधर, आरोप लगने के अचानक तबियत बिगड़ने पर युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 शनिवार को रानीपुर कोतवाली पहुंचे परिवार के लोगों ने पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराते हुए मौखिक शिकायत की थी। परिजनों ने बताया था कि उनकी पुत्री रुड़की के एक शिक्षण संस्थान से पालीटेक्निक कर रही है। आरोप है कि गांव के रहने वाले दूर के रिश्ते के चचेरे भाई ने उनकी पुत्री को रुड़की में एक स्थान पर लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया है और उसकी क्लिप भी बना ली है। घटनास्थल रुड़की का होने पर कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने शिकायत रुड़की पुलिस को करने की बात कही जिस पर परिजन चले गए। इधर, गांव में पुलिस तक शिकायत की सूचना मिलने पर युवक की तबियत बिगड़ गई। उसे आनन फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल रुड़की का है इसलिए कार्रवाई वहीं की ही पुलिस करेगी। उन्होंने युवक की तबियत बिगड़ने की भी पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें