फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर इंस्पेक्टर और उसके साझेदार का शांतिभंग में किया चालान

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हरिद्वार। सिडकुल हाईवे पर अंग्रेजी शराब की दुकान को लेकर झगड़ रहे रिटायर पुलिस इंस्पेक्टर भुवनेश कुमार शर्मा और राजेश चौधरी का रानीपुर पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया। दोनों की रात कोतवाली कैंपस में ही गुजरी। शुक्रवार को सिडकुल हाईवे पर खुली अंग्रेजी शराब की दुकान के अनुज्ञापी रिटायर इंस्पेक्टर भुवनेश कुमार शर्मा का अपने परिचित राजेश चौधरी से विवाद हो गया था। खुद को अंग्रेजी शराब की दुकान में साझेदार होने का दावा कर रहे राजेश चौधरी का आरोप था कि भुवनेश कुमार शर्मा ने अपने परिजन के साथ मिलकर उसके साथ उस समय मारपीट की जब वह दुकान पर था। इधर, अनुज्ञापी इंस्पेक्टर ने राजेश चौधरी के आरोप को निराधार बताया था। देर शाम तक कोतवाली एवं गैस प्लांट चौकी में मौजूद दोनों पक्ष एक दूसरे पर गंभीर आरोप मढ़ रहे थे और मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े थे। कई घंटों तक चले हंगामे के बाद आखिरकार रानीपुर पुलिस ने दोनों का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों को समझाना चाहा लेकिन जब नहीं माने तो उनका चालान कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें