फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेड़छाड़ के आरोप में मौलवी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादराबाद
विज्ञापन

एक महिला ने एक मौलवी पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बहादराबाद के थाना प्रभारी राजीव उनियाल ने बताया कि एक महिला ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह काफी दिनों से परेशान चल रही थी। अपनी समस्याओं का निवारण कराने के लिए उसने एक व्यक्ति कुर्बान से संपर्क किया। आरोप है कि झाड़ फूंक के दौरान आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की। महिला ने उसका विरोध किया। महिला ने अपने परिजनों से शिकायत की । जिस पर परिजनों से पुलिस में सूचना दी। थानाध्यक्ष के अनुसार महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें