फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या में ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
court - फोटो : PTI
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, पथरी
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव घिस्सुपुरा में हुई महिला की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका की मां ने इस संबंध में बेटी की दहेज की खातिर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

रविवार को गांव घिस्सुपुरा की खुशनुमा पत्नी तौकीर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ससुराल पक्ष ने पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में बताया था कि खुशनुमा सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई थी और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गांव के ही रहने वाले मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए थे। उस दौरान जिनकी नोक झोंक भी ससुराल पक्ष से हो गई थी। उस दौरान तहसीलदार सुनैना राणा ने मृतका का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। देर रात मृतका की मां वाहिदा ने दामाद तौकीर, सास शरीफन एवं जेठ तनवीर समेत अन्य ससुरालियों पर दहेज की खातिर बेटी की हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। एसओ सुखपाल सिंह मान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चिकित्सकों के पैनल में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। सोमवार को मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें