फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा में नौकरी के नाम पर ढाई लाख की रकम ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से ढाई लाख की रकम ठग ली गई। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली ज्वालापुर में केस दर्ज कराया है।
श्री रामनगर कालोनी निवासी ध्रुव धवन पुत्र एससी धवन देहरादून में खन्ना पेपर मिल में रीजनल मैनेजर है। फरवरी माह में इंटरनेट के माध्यम से कैनेडियल नेचुरल रिसोर्सिस लिमिटेड कंपनी से जॉब ऑफर हुई थी। प्लानिंग मैनेजर के लिए कंपनी ने साढ़े तीन लाख प्रतिमाह देने की बात कही थी, लेकिन बाद में चार लाख रुपये प्रतिमाह की तनख्वाह पर बात तय हो गई थी। आरोप है कि कंपनी ने टिन फिसर नाम के व्यक्ति का मोबाइल फोन उसे उपलब्ध कराया था। कहा था कि आगे की बातचीत यह आदमी ही करेगा।
आरोप है कि खुद को कनाडा एंबेसी में कार्यरत बताने वाले टिन फिसर ने विहप्यू कैनी एवं अवांग के एसबीआई खाते में वीजा फीस के नाम पर कुछ रकम ट्रांसफर करने को कहा। युवक ने कई बार में ढाई लाख की रकम ट्रांसफर कर दी। इसी दौरान पिटर डोनाल्ड नाम के व्यक्ति का भी कॉल आया, जिसने फिर से डेढ़ लाख जमा करने को कहा। संदेह होने पर जब उसने कनाडा में रह रहे रिश्तेदार से संपर्क साधकर पूरे मामले की जानकारी ली तो पता चला कि कंपनी ने ऐसी कोई प्रक्रिया ही नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि एसबीआई शाखा नागालैंड के पुराना बाजार नहारबरापियो दीमापुर ईस्ट और रानगा पहार दीमापुर में रकम जमा कराई गई है। पूरे मामले की पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें