फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: मामूली विवाद में सरिए से फोड़ा युवक का सिर, चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 08 May 2019 10:15 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मामूली विवाद में कनखल के बैरागी कैंप में एक व्यक्ति की सरिये से बुरी तरह पिटाई कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सिर पर सरिया लगने से गंभीर घायल व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायल की पत्नी ने बस्ती के ही रहने वाले चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामला बच्चों के विवाद से शुरू हुआ था।

विज्ञापन


घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है। क्षेत्र के बैरागी कैंप की रहने वाली सोनम एवं उसके पति आजाद कुमार अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान बस्ती का ही रहने वाला चिंटू अपने तीन साथियों के साथ घर में घुस आया और उसके पति के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने पति के साथ बुरी तरह मारपीट करनी शुरू कर दी।

आरोप है कि इसी दौरान आरोपी के हाथ में सरिया आ गया और उसने उससे ही पति पर हमला कर दिया। सिर पर चोट लगने से आजाद गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान अवस्था में आजाद को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। एसआई नागेंद्र घिल्ड़ियाल ने बताया कि मारपीट की तहरीर आई है।
विज्ञापन


प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि सोमवार को बैरागी कैंप के कुछ बच्चों में विवाद हुआ था। बच्चों के विवाद को लेकर आजाद एवं चिंटू में कहासुनी हुई थी। कहासुनी के बाद ही चिंटू ने घर में घुसकर आजाद पर हमला बोल दिया। बताया कि घायल की पत्नी की ओर से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपियों के खिलाफ धाराएं बढ़ाई भी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें