फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कागजात पर लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। दोस्त की संपत्ति के फर्जी कागजात बनाकर केनरा बैंक से लोन लेने के आरोपी व्यापारी को ज्वालापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाली में केनरा बैंक के प्रबंधक एमएस चौहान ने वर्ष 2018 में फर्जी दस्तावेज के आधार पर 38 लाख का लोन लेने का मामला दर्ज कराया था। आरोप था कि अनिल पुत्र मंगल सेन निवासी त्रिमूर्ति नगर ने अपने दोस्त सुभाष की संपत्ति को खुद का बताकर लोन ले लिया। जब लोन की किश्त आना बंद हुई तब बैंक ने संपत्ति को कुर्क करना चाहा तो पता चला कि उक्त संपत्ति अनिल की नहीं है। पुलिस की पड़ताल में सामने आया था कि अनिल और उसके दोस्त सुभाष चौहान ने सुभाषनगर में 2001 में दो भूखंड लिए थे। अनिल ने अपने भूखंड पर मकान बना लिया था और वर्ष 2015 में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक से उस पर लोन भी लिया था। लेकिन उसने अपने घर के बराबर में खाली पड़े दोस्त के भूखंड के फर्जी कागजात तैयार कर उस पर लोन ले लिया था। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि आरोपी साबुन के थोक कारोबारी अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें