फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकर से चोरी के मामले में वाटर पार्क के मालिक समेत कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादराबाद । दो दिन पहले वाटर पार्क के लॉकर से हुई मोबाइल सहित हजारों की नगदी की चोरी के मामले में पीड़ित की तहरीर पर वाटर पार्क मालिक सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यूपी के मुजफ्फनगर जिले के जानसठ निवासी निशांत कांबोज पुत्र हेमंत कांबोज ने थाने में तहरीर दी कि दस जून को वह अपने दोस्त अश्वनी, ईश्वर और अनिल के साथ दिल्ली हाईवे के एक वाटर पार्क में घूमने आया था। उन्होंने अपना बैग कर्मचारियों की देखरेख में वाटर पार्क के लॉकर में रख दिया और ताला लगाकर नहाने लगे। जब वे वापस आए तो लॉकर का ताला टूटा हुआ था। उनके बैग से 96 हजार रुपये और चार मोबाइल गायब थे। उन्होंने सीसीटीवी की फुटेज दिखाने को कहा तो कर्मचारियों ने मना करते हुए हार्ड डिस्क खराब होना बताया। काफी देर नोकझोंक के बाद देर शाम पार्क प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज दिखाई, लेकिन उसमें कुछ नजर नहीं आया। पीड़ित निशांत ने थाने में वाटर पार्क मालिक ज्ञानेश, मैनेजर योगेश कुमार, सिक्योरटी इंचार्ज प्रवीण कुमार की मिलीभगत से कर्मचारियों पर चोरी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। थाना प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें