हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में हाईवे पर डंपर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि चालक डंपर लेकर फरार हो गया। दुर्घटना रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे घटित हुई। स्थानीय पुलिस को सूचना मिली की रानीपुर झाल के पास एक युवक को डंपर ने कुचल दिया है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। दुर्घटनास्थल से आरोपी चालक डंपर लेकर रुड़की की तरफ फरार हो गया। मृतक की पहचान रामकिशन (40) पुत्र नंदराम निवासी सुभाषनगर के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सड़क पार करते समय पेंटर की मौत हुई है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। ब्यूरो