फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संरक्षित व प्रतिबंधित कोबरा और वाइपर प्रजाति के दो सांपों के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी।
विज्ञापन

पुलिस ने एक वन्यजीव तस्कर को संरक्षित व प्रतिबंधित कोबरा और वाइपर प्रजाति के दो सांपों के साथ पकड़ा है। बाजार में दोनों सांपों की कीमत दस लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दीपक कठैत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गांव घोस्सीपुरा में सपेरा बस्ती में छापा मारा। पुलिस टीम ने वन्यजीव तस्कर को उस समय पकड़ा, जब वह सांपों को बेचने के लिए लेकर जाने की तैयारी में था। पूछताछ में युवक ने अपना नाम नीटू पुत्र राकेश निवासी गांव घोस्सीपुरा बताया है। नीटू ने बताया कि यह सांप तांत्रिक विद्या में काम आते हैं। इसलिए ऊंचे दाम पर बिकते हैं। नीटू ने बताया कि वह उत्तराखंड के अलावा यूपी, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में इस प्रजाति के सांपों को पांच से छह लाख रुपये में बेचता था। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दीपक कठैत के अलावा फेरूपुर चौकी प्रभारी ओमकांत भूषण, एसआइ अरविंद रतूडी, प्रकाश चंद, सिपाही रविपंत, विनोद कुमार, मुकेश उनियाल आदि शामिल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें