फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किटी संचालिका के खिलाफ फिर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। करोड़ों के किटी प्रकरण में फंसी कान्हा किटी ग्रुप की संचालिका एवं भाजपा की महिला नेता शिवांगी त्रिपाठी के खिलाफ दर्ज मुकदमों की फेहरिस्त लंबी होती ऱ्जा रही है। पुलिस अब गैंगस्टर एक्ट के तहत भी शिवांगी और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। ज्वालापुर क्षेत्र की मीना एनक्लेव कालोनी की रहने वाली किटी ग्रुप की संचालिका के खिलाफ लगातार पीड़ित मुकदमे दर्ज करा रहे हैं। पिछले दिनों महिला नेता को जेल यात्रा भी करनी पड़ी थी। जमानत पर छूटने के बाद भी उसके खिलाफ कई पीड़ित महिलाएं मुकदमे दर्ज करा चुकी हैं। सोमवार को आर्यनगर चौक क्षेत्र की रहने वाली महिला उमा देवी पत्नी आदेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसने भी किटी के नाम पर रकम निवेश की थी, लेकिन अब शिवांगी त्रिपाठी, उसका पति विष्णु त्रिपाठी रकम वापस मांगने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतर आए। आरोप है कि दंपति ने उन्हें हत्या की धमकी भी दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी शिवांगी त्रिपाठी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें