हरिद्वार। कनखल में जहरीला पदार्थ खोने से एक नवविवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज की खातिर हत्या करेने का आरोप लगाते हुए पति, सास एवं ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। लक्सर के गांव खंडजा कुतुबपुर के रहने वाले धीर सिंह की बेटी रानी (21) की शादी आठ माह पूर्व राजवीर पुत्र दयाराम निवासी गांव जगजीतपुर कनखल से हुई थी। शुक्रवार की देर रात जहरीला पदार्थ खा लेने के चलते उसे ससुराल पक्ष ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटी की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने के चलते हत्या कर देने का आरोप लगाया। एसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि पिता की शिकायत पर पति, सास एवं ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।